पेरिस ओलंपिक्स में भारत के 5वां पदक जीतने के बाद कैसी दिखती है पदक तालिका?
पेरिस ओलंपिक्स में जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के सिल्वर व भारतीय पुरुष हॉकी टीम के ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद भारत 5 पदकों के साथ पदक तालिका में 64वें स्थान पर है। अमेरिका 30 गोल्ड मेडल के साथ शीर्ष पर है जिसके बाद चीन और ऑस्ट्रेलिया हैं। पेरिस ओलंपिक्स में अब तक 85 देशों/टीमों ने कम-से-कम एक पदक जीता है।