पेरिस ओलंपिक्स में भारत के खिलाड़ियों से अधिक है सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों की संख्या
26 जुलाई से शुरू होने जा रहे पेरिस ओलंपिक्स 2024 में 117 खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे जबकि खिलाड़ियों के साथ सपोर्ट स्टाफ के 140 सदस्य रहेंगे। सपोर्ट स्टाफ के 67 सदस्य गेम्स विलेज में रहेंगे। गौरतलब है कि टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में भारत के दल की संख्या 228 थी जिसमें 119 खिलाड़ी शामिल थे।