पेरिस ओलंपिक्स में मेन्स सिंगल स्कल्स इवेंट में 5वें स्थान पर रहे रोइंग खिलाड़ी पंवार
भारतीय रोइंग खिलाड़ी बलराज पंवार ने पेरिस ओलंपिक्स 2024 में मेन्स सिंगल स्कल्स इवेंट के क्वॉर्टर फाइनल में 5वें स्थान पर रहकर सी/डी सेमीफाइनल में जगह बनाई है। क्वॉर्टर फाइनल में पंवार 7:05.10 समय के साथ पांचवें स्थान पर रहे। गौरतलब है, ए/बी सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाई न करने के चलते पंवार पदक की दौड़ से बाहर हो गए हैं।