पेरिस ओलंपिक्स से अयोग्य घोषित किए जाने के खिलाफ विनेश फोगाट का पक्ष रखेंगे हरीश साल्वे
पेरिस ओलंपिक्स के फाइनल से भारतीय रेसलर विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित किए जाने के खिलाफ याचिका पर आज (शुक्रवार) सीएएस (कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स) में सुनवाई होगी। इसमें आईओए की तरफ से पूर्व सॉलिसिटर जनरल व वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे रेसलर फोगाट का पक्ष रखेंगे। गौरतलब है, विनेश ने सिल्वर मेडल दिए जाने की मांग की है।