पेरिस ओलंपिक्स से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद विनेश फोगाट ने दी पहली प्रतिक्रिया
पेरिस ओलंपिक्स-2024 से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद रेसलर विनेश फोगाट ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि…हम पदक से चूक गए…लेकिन यह खेल का हिस्सा है।" इससे पहले भारतीय ओलंपिक संघ ने कहा था, "टीम द्वारा रातभर किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद...आज सुबह उनका वज़न 50 किलोग्राम से कुछ ग्राम अधिक पाया गया।"