पेरिस की मेयर ने ओलंपिक्स से पहले सफाई दिखाने के लिए सैन नदी में लगाई डुबकी
पेरिस की मेयर ऐनी हिडेल्गो ने ओलंपिक्स से पहले सैन नदी की सफाई दिखाने के लिए बुधवार को इसमें डुबकी लगाई। हिडेल्गो ने डुबकी लगाने के बाद नदी से बाहर निकलते हुए कहा, "पानी बहुत अच्छा है। थोड़ा ठंडा है लेकिन इतना खराब नहीं है।" गौरतलब है कि ओलंपिक्स के दौरान सैन नदी में तैराकी स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।