पेरिस की सड़कों पर बेटी ईशा के साथ घूमते दिखे मुकेश अंबानी, वीडियो हुआ वायरल
रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी का अपनी बेटी ईशा अंबानी के साथ पेरिस (फ्रांस) की सड़कों पर घूमते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो पर एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा, "पिता और बेटी की जोड़ी की सादगी पसंद आई।" इससे पहले मुकेश अंबानी पेरिस ओलंपिक्स 2024 की ओपनिंग सेरेमनी में भी शामिल हुए थे।