प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच कुमारस्वामी की नाक से निकलने लगा खून, अस्पताल में कराए गए भर्ती
कर्नाटक में रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी की नाक से खून निकलने लगा। इसके बाद उन्हें एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनकी शर्ट पर खून के धब्बे दिख रहे हैं और उनके साथ कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा नज़र आ रहे हैं।