पैरासिटामोल और पैंटोप्राज़ोल समेत 49 दवाएं क्वॉलिटी टेस्ट में हुईं फेल, सूची जारी

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने निर्माताओं के नाम के साथ सितंबर महीने की 49 दवाओं की लिस्ट जारी की है जो क्वॉलिटी टेस्ट में फेल हो गई हैं। इस सूची में कुछ कंपनियों की पैरासिटामोल और पैंटोप्राज़ोल दवाएं भी शामिल हैं। सीडीएससीओ ने यह भी पाया कि 4 नकली दवाएं फर्ज़ी कंपनियों द्वारा बनाई जा रही थीं।

Load More