पैरासिटामोल की अधिक डोज़ लेने से लिवर को हो सकता है नुकसान
दिल्ली स्थित सरगंगाराम हॉस्पिटल के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ऐंड पैनक्रिएटिको बिलियरी साइंसेज़ के चेयरमैन डॉक्टर अनिल अरोड़ा ने बताया है कि पैरासिटामोल की अधिक डोज़ लेने से लिवर को नुकसान हो सकता है। बकौल डॉक्टर, डायबिटीज़, हेपेटाइटिस इंफेक्शन और मोटापे को लिवर के लिए सबसे ज़्यादा नुकसानदायक माना जाता है। यही लिवर डैमेज के सबसे बड़े कारण होते हैं।