पेरिस डायमंड लीग मेरे कॉम्पिटिशन कैलेंडर का हिस्सा नहीं था: जैवलिन थ्रोअर नीरज
पेरिस डायमंड लीग से नाम वापस लेने की खबरों के बीच भारत के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने कहा है, "पेरिस डायमंड लीग का यह सीज़न मेरे कॉम्पिटिशन कैलेंडर का हिस्सा नहीं था।" उन्होंने कहा, "मैं ओलंपिक्स की तैयारी में अपना ध्यान केंद्रित कर रहा हूं। इस लीग में शामिल होने वाले ऐथलीट्स को शुभकामनाएं!"