पैरिस ने CPL में जड़ा 124 मीटर लंबा छक्का

सीपीएल-2024 के एक मैच में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज़ शाकीर पैरिस ने गुयाना एमेज़ॉन वॉरियर्स के खिलाफ 124 मीटर लंबा छक्का लगाया। यह क्रिकेट इतिहास के सबसे लंबे छक्कों में से एक है। पैरिस ने गुडाकेश मोती की गेंद पर यह छक्का लगाया। टीकेआर ने 149 रन के लक्ष्य को 19.2 ओवर में हासिल कर मैच जीत लिया।

Load More