पेरिस पैरालंपिक्स के समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे हरविंदर व प्रीति

पेरिस पैरालंपिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले तीरंदाज़ हरविंदर सिंह और 2 कांस्य पदक जीतने वाली ऐथलीट प्रीति पाल पैरालंपिक्स के समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक होंगी। हरविंदर ने कहा, "भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना सपना सच होने जैसा है। अब समापन समारोह में भारत का ध्वजवाहक होना तो सबसे बड़ा सम्मान है।"

Load More