पेरिस पैरालंपिक्स में भारत के 4 पदक जीतने के बाद कैसी दिखती है पदक तालिका?
पेरिस पैरालंपिक्स-2024 में शुक्रवार को भारत ने 1 गोल्ड मेडल समेत कुल 4 मेडल जीते और वह पदक तालिका में 17वें स्थान पर है। चीन 12 गोल्ड मेडल के साथ शीर्ष पर है और उसके बाद ग्रेट ब्रिटेन (6 गोल्ड) व ब्राज़ील (5 गोल्ड) का स्थान है। पेरिस पैरालंपिक्स में अब तक 48 देशों/टीमों ने कम-से-कम एक पदक जीता है।