पेरिस पैरालंपिक्स में विश्व रिकॉर्ड बनाने से चूकीं बिना हाथ वाली 17 वर्षीय तीरंदाज़ शीतल देवी
बिना हाथ वालीं 17-वर्षीय भारतीय तीरंदाज़ शीतल देवी पेरिस पैरालंपिक्स में महिलाओं की व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन तीरंदाज़ी स्पर्धा के रैंकिंग राउंड में दूसरे स्थान पर रहते हुए राउंड ऑफ 16 में पहुंच गई हैं। बिना हाथ के पैदा हुईं शीतल पैरों से निशाना साधती हैं। वह तुर्किये की ओज़नूर क्यूरे से 1-अंक पीछे रहीं जिन्होंने नया विश्व रिकॉर्ड (704/720) बनाया।