पेरिस पैरालंपिक्स से लौटे पैरा-ऐथलीट्स से पीएम मोदी ने की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में गुरुवार को पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पैरा-ऐथलीट्स से मुलाकात की। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें प्रधानमंत्री मोदी एक-एक करके खिलाड़ियों से मिलते हुए नज़र आ रहे हैं। भारत ने 2024 पेरिस पैरालंपिक्स में कुल 29 मेडल जीते जिसमें 7 स्वर्ण पदक शामिल हैं।