पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या ने पहना सीरियाई ब्रैंड का आउटफिट, डायमंड क्राउन से कम्प्लीट किया लुक

ऐश्वर्या राय ने पेरिस फैशन वीक में सीरियाई लग्ज़री डिज़ाइनर लेबल यारा शूमेकर के 'फॉल/विंटर 2026-2027' कुट्योर कलेक्शन की 3डी फ्रिंज कढ़ाई वाला गाउन पहना था। उन्होंने गाउन के साथ वेलवेट केप पहना जिसके किनारों पर मोती व क्रिस्टल वर्क और फ्रिंज डिटेलिंग थी। हीरों से जड़ा क्राउन, डायमंड रिंग्स और पंप्स के साथ ऐश्वर्या ने लुक को कम्प्लीट किया।

Load More