पेरिस में ₹85 करोड़ में नीलाम हुआ हर्मेस का बैग, ऐक्ट्रेस जेन बिर्किन के लिए बनाया गया था
फ्रांसीसी लग्ज़री ब्रैंड हर्मेस का एक हैंडबैग पेरिस में करीब ₹85 करोड़ में नीलाम हुआ है। इसका नाम अंग्रेज़ी-फ्रांसीसी ऐक्ट्रेस-सिंगर जेन बिर्किन के नाम पर रखा गया था और इस बैग को हर्मेस ने 1984 में पहली बार पेश किया था। 'न्यूज़बाइट्स' के अनुसार, यह हैंडबैग खास तौर पर 1984 में जेन बिर्किन के लिए बनाया गया था।