पेरिस में आइफिल टावर के पास फासीवाद के खिलाफ महिलाओं ने टॉपलेस होकर किया प्रदर्शन
पेरिस में आइफिल टावर के पास फासीवाद के खिलाफ महिलाओं ने टॉपलेस होकर विरोध प्रदर्शन किया है जिसका वीडियो भी सामने आया है। इस दौरान महिलाओं ने अपने शरीर पर नारे भी लिखवाए हुए थे। वहीं, कुछ प्रदर्शनकारियों ने बाल्टियां ले रखी थीं और प्रतीकात्मक रूप से सड़कों पर झाड़ू लगाकर फासीवाद विरोधी नारे लगाए।