पेरिस में ओलंपिक गेम्स विलेज से निकलतीं विनेश फोगाट की तस्वीरें आईं सामने
भारतीय रेसलर विनेश फोगाट सोमवार को पेरिस में ओलंपिक गेम्स विलेज से निकलती हुई नज़र आईं। गौरतलब है कि उन्हें ओलंपिक्स में महिला फ्रीस्टाइल कुश्ती की 50 किलोग्राम भारवर्ग की प्रतिस्पर्धा में 100 ग्राम अधिक वज़न होने के कारण अयोग्य घोषित किया गया था। इसके खिलाफ विनेश की याचिका पर कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (सीएएस) मंगलवार को फैसला सुनाएगा।