पेरिस में ओलंपिक्स के उद्घाटन समारोह से पहले मशाल लेकर चलेंगे अमेरिकी रैपर स्नूप डॉग

अमेरिकी रैपर स्नूप डॉग पेरिस ओलंपिक्स-2024 के उद्घाटन समारोह से पहले मशाल रैली के अंतिम चरण में शामिल होंगे और मशाल उठाएंगे। गौरतलब है कि मशाल रैली आइफिल टावर पर खत्म होगी और 26 जुलाई (शुक्रवार) को पेरिस ओलंपिक्स-2024 का उद्घाटन होगा। शुक्रवार को सेंट-डेनिस में मशाल ले जाने वालों में फ्रेंच ऐक्ट्रेस लेटिटिया कास्टा भी शामिल हैं।

Load More