पेरिस में हिंसक प्रदर्शनों के बीच आराम से ड्रिंक-सिगरेट पीते दिखा कपल, पीछे दिखी आग की लपटें
फ्रांस में हिंसक विरोध-प्रदर्शनों के बीच पेरिस के एक कैफे का वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक कपल आराम से ड्रिंक पीते और सिगरेट पीता नज़र आ रहा है। वीडियो में उनके पीछे कुछ दूरी पर ही आग की लपटें दिख रही हैं। देश में बढ़ती महंगाई और सार्वजनिक सेवाओं में गिरावट के खिलाफ शुरू हुए प्रदर्शन बेकाबू हो गए हैं।