प्रणब मुखर्जी के स्मारक के नज़दीक बनेगा मनमोहन सिंह का स्मारक: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्र सरकार ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के परिवार को राजघाट (दिल्ली) में उनका स्मारक बनाने के लिए ज़मीन देने की पेशकश की है। यह ज़मीन कथित तौर पर दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्मारक के नज़दीक स्थित है। सरकार कथित तौर पर स्मारक के निर्माण के लिए ट्रस्ट को ₹25 लाख दान करेगी।