प्रतिका रावल ने रचा इतिहास, बनीं वनडे में सबसे तेज़ 500 रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर
भारतीय महिला टीम की ओपनर प्रतिका रावल वनडे में सबसे तेज़ 500 रन (8 पारी) बनाने वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। प्रतिका ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी 78 रनों की पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने इंग्लैंड की शेर्लोट एडवर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़ा है जिन्होंने 1997 में 9 पारियों में 500 रन बनाए थे।