प्रताड़ित किया होता तो पुलिस के पास क्यों जाती?: नोएडा में मिले बेंगलुरु के इंजीनियर की पत्नी
हुलिया बदलकर नोएडा में रह रहे बेंगलुरु के इंजीनियर विपिन गुप्ता की पत्नी श्रीपर्णा ने कहा है, "अगर मैंने उन्हें प्रताड़ित किया होता तो पुलिस के पास क्यों जाती?" उन्होंने कहा, "अब मुझे सोशल मीडिया पर नफरत भरे मेसेज मिल रहे हैं।" विपिन ने कथित तौर पर पुलिस से कहा है, "जेल में रह लूंगा, बीवी के पास नहीं जाऊंगा।"