प्रत्यर्पण के बाद पीएम मोदी का 'US ने तहव्वुर को निर्दोष घोषित किया' वाला पुराना ट्वीट हुआ वायरल
26/11 आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद उसे अमेरिकी अदालत द्वारा बरी किए जाने वाले फैसले पर ऐतराज़ जताने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 14 साल पुराना ट्वीट वायरल हो गया है। उन्होंने कहा था, "मुंबई हमले में तहव्वुर राणा को निर्दोष घोषित करने वाले...अमेरिका ने भारत की संप्रभुता को ठेस पहुंचाई है।"