प्रदूषण के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था को सालाना हो रहा $95 अरब का नुकसानः रिपोर्ट
डीडब्ल्यू वेबसाइट में छपी डलबर्ग कंसल्टेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रदूषण के कारण भारत को हर साल $95 अरब का नुकसान होता है जोकि देश की अर्थव्यवस्था का 3% है। इस रिसर्च के अनुसार, प्रदूषण से प्रोडक्टिविटी घटती है, छुट्टियां बढ़ती हैं, कई लोगों की समय से पहले मौतें होती हैं और स्वास्थ्य खर्च सालाना दोगुना बढ़ता है।