प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली में अगस्त से नए CNG ऑटो के रजिस्ट्रेशन पर लग जाएगी रोक

दिल्ली सरकार ने प्रदूषण पर लगाम लगाने और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए अपनी इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2.0 का मसौदा शेयर किया है। इसके अनुसार, 15-अगस्त 2025 से दिल्ली में नए सीएनजी ऑटोरिक्शा के रजिस्ट्रेशन पर रोक लग जाएगी और मौजूदा परमिट का रिन्युअल नहीं होगा। 10-साल से पुराने सीएनजी ऑटो को बदलना या इलेक्ट्रिक में कन्वर्ट करना होगा।

Load More