प्रदूषण व ट्रैफिक कम करने के लिए दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का बदला गया समय
दिल्ली में प्रदूषण व ट्रैफिक को कम करने के लिए यहां के सरकारी दफ्तरों का समय बदला गया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बताया है कि दिल्ली नगर निगम के ऑफिस सुबह 8:30-शाम 5 बजे तक जबकि केंद्र सरकार के दफ्तर सुबह 9-शाम 5:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। दिल्ली सरकार के ऑफिस सुबह 10-शाम 6:30 बजे तक चलेंगे।