प्रदूषण से निपटने के लिए गुरुग्राम की सोसायटी में की गई कृत्रिम बारिश
गुरुग्राम (हरियाणा) के सेक्टर-82 स्थित डीएलएफ प्राइमस हाउसिंग सोसायटी में प्रदूषण से निपटने के लिए स्प्रिंकलर और फायर लाइन की मदद से कृत्रिम बारिश की गई है। सामने आए वीडियो में 32 मंज़िला टावरों के ऊपर से वर्षा होती दिख रही है। कॉम्प्लैक्स के आरडब्ल्यूए के प्रेसिडेंट अचल यादव ने कहा, "प्रदूषण नियंत्रण का काम अकेले सरकार नहीं कर सकती।"