प्रदर्शन के बीच लॉस ऐंजिलिस पहुंची US मरीन्स, गवर्नर बोले- यह लोकतंत्र पर हमला है
अमेरिका के लॉस ऐंजिलिस में अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई के विरोध में जारी हिंसक प्रदर्शन के बीच नैशनल गार्ड्स के बाद अमेरिकी मरीन्स भी पहुंच गए हैं। इसके विरोध में कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसॉम ने कहा, "...यह लोकतंत्र पर हमला है। जिसका हम लोगों को डर था वह हो गया है...कैलिफोर्निया के बाद अब दूसरे राज्यों की बारी है।"