प्रदर्शनरत BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर
बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शनरत अभ्यर्थियों के समर्थन में चुनावी रणनीतिकार व जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठ गए। बीते दिनों पटना में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान हुए हंगामे को लेकर प्रशांत समेत करीब 700 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई थी।