प्रधानमंत्री कहेंगे- पुल गिरना 𝐀𝐜𝐭 𝐨𝐟 𝐆𝐨𝐝 है: बिहार में 7 दिन में 3 पुल ढहने पर तेजस्वी यादव
बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रदेश में 7 दिन में 3 पुल ढहने को लेकर X पर लिखा है, "डबल इंजनधारी लोग कह देंगे...पुल खुदकुशी कर रहे हैं या चूहे पुल कुतर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) कहेंगे- भाइयों-बहनों, चुपचाप पुल गिरते हुए देखो नहीं तो कथित जंगलराज आ जाएगा...पुल गिरना 𝐀𝐜𝐭 𝐨𝐟 𝐆𝐨𝐝 है।"