प्रधानमंत्री खामोश क्यों हैं?: कंगना के बयान 'किसान आंदोलन में रेप हो रहे थे' पर कांग्रेस
कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने अभिनेत्री व बीजेपी सांसद कंगना रनौत के बयान 'किसान आंदोलन में रेप हो रहे थे' पर प्रतिक्रिया दी है। सुरजेवाला ने कहा, "बीजेपी ने हमारे अन्नदाताओं पर झूठ, फरेब, साज़िश और अत्याचार किया है।" उन्होंने कहा, "क्या कंगना ने बीजेपी की रणनीति के हिसाब से आरोप लगाया है? अगर नहीं तो प्रधानमंत्री खामोश क्यों हैं?"