प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी क्रिसमस की बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को क्रिसमस की बधाई दी। उन्होंने 'X' पर लिखा, "प्रभु यीशु मसीह की शिक्षाएं सभी को शांति और समृद्धि का मार्ग दिखाएं।" 25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। सोमवार को पीएम ने नई दिल्ली में कैथलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया के क्रिसमस समारोह में हिस्सा लिया था।