प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के बाद राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए की गई स्थगित

राज्यसभा में बुधवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान विपक्ष के सांसदों ने वॉकआउट किया था। वॉकआउट को लेकर सभापति जगदीप धनखड़ ने विपक्ष का कड़ी आलोचना करते हुए इसे संविधान का अपमान बताया है।

Load More