प्रधानमंत्री मोदी बहुत शांत दिखते हैं लेकिन मुझे पता है कि वह बहुत सख्त हैं: ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा है कि वह ऐसे नेता हैं जो बहुत शांत दिखते हैं लेकिन असल में बहुत सख्त हैं। ट्रंप ने यह बात तब कही जब उनसे दुनिया के दो सबसे महान नेताओं का नाम पूछा गया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को चुना।