प्रपोजल ठुकराने पर आरी लेकर क्लास में घुसा शख्स, छात्रा पर किया जानलेवा हमला, सहेली भी घायल

अनंतपुर (आंध्र प्रदेश) में प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर एक शख्स शनिवार को पेड़ काटने वाली मशीन लेकर स्कूल की कक्षा में घुसा और 10वीं की छात्रा पर हमला कर दिया। उसने छात्रा का गला काटने की कोशिश की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे बचाने की कोशिश में एक अन्य छात्रा भी घायल हो गई।

Load More