प्रभास जैसा कोई नहीं, प्रार्थना करती हूं कि अगले जन्म में वह मेरे बेटे हों: ज़रीना वहाब

ऐक्ट्रेस ज़रीना वहाब ने कहा है, "प्रभास जैसा कोई नहीं हो सकता। वह इतने अच्छे हैं कि मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि मुझे अगले जन्म में 2 बेटे चाहिए, एक सूरज पंचोली और दूसरा प्रभास।" उन्होंने कहा, "प्रभास बहुत प्यारे हैं। उनमें कोई अहंकार नहीं है। वह हमेशा पैकअप के बाद सेट पर सभी से हाथ मिलाते हैं।"

Load More