प्रभास वाले बयान के बाद वायरल हुआ अरशद का पुराना इंटरव्यू, साउथ सिनेमा पर किया है कमेंट
''कल्कि 2898 एडी' में ऐक्टर प्रभास जोकर जैसे लग रहे थे' कहने के बाद ऐक्टर अरशद वारसी का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह कहते हैं, "मेरे घर में काम करने वाले सब लोग डब साउथ फिल्म देखते हैं।" वीडियो में अरशद आगे कहते हैं, "साउथ की फिल्में देखने के लिए दिमाग लगाने की ज़रूरत नहीं है।"