प्रमुख बैंकों की कैश डिपॉज़िट मशीन से रोज़ अधिकतम कितने रुपए जमा करा सकते हैं?
कई बैंक कैश डिपॉज़िट मशीन (सीडीएम) की सुविधा देते हैं। इससे एसबीआई ग्राहक रोज़ ₹49,900 कार्डलेस जमा व डेबिट कार्ड से ₹2 लाख तक जमा कर सकते हैं और बीओबी ग्राहकों के लिए यह लिमिट क्रमश: ₹20,000 व ₹2 लाख और यूबीआई ग्राहकों के लिए ₹49,999 व ₹1,49,999 है। सीडीएम से पीएनबी ग्राहक ₹1 लाख तक जमा कर सकते हैं।