प्रमोटर वॉरंट के लिए 75% वोट जुटाने में फेल हुई ज़ी एंटरटेनमेंट, धड़ाम हुए शेयर
ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज़ के शेयर शुक्रवार को दिन के हाई से 4% गिरकर ₹133.05 के इंट्रा-डे लो पर पहुंच गए। यह गिरावट कंपनी को शेयरधारकों से वॉरंट जारी करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी न मिलने के बाद देखी गई। कंपनी ने प्रमोटर ग्रुप (गोयनका परिवार) को ₹2,237.44 करोड़ की राशि जुटाने के लिए वॉरंट जारी करने की योजना बनाई थी।