प्रमोशन के दो हफ्ते बाद पुरानी ज़िम्मेदारी पर लौटी थी महिला, 10 साल में ठुकराए 3 प्रमोशन; बताई वजह
चीन की जून नामक महिला ने 10-वर्षों के करियर में तीन बार प्रमोशन ठुकराए। उन्होंने कहा है कि ज़िम्मेदारियां बढ़ती हैं लेकिन वेतन में पर्याप्त बढ़ोतरी नहीं होती। एक बार प्रमोशन के बाद दबाव ज़्यादा होने पर वह दो हफ्ते में पुरानी भूमिका में लौट आईं। अप्रैल में भी उन्होंने नई ज़िम्मेदारियों व कम वेतन बढ़ोतरी के कारण प्रमोशन ठुकराया।