'प्रयोग' का इस्तेमाल किसी ऐसी प्रक्रिया के लिए होता है जहां परिणाम तय नहीं होता जबकि उपयोग एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें परिणाम और महत्ता तय होती है। प्रयोग एक संज्ञा है जबकि उपयोग क्रिया और संज्ञा दोनों हो सकता है। उदाहरण के लिए- खाने में चम्मच का 'उपयोग' होता है और युद्ध में तलवार का 'प्रयोग' होता है।