यूपी में LIC अधिकारी ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, तीन बच्चों ने खोला पिता का राज
प्रयागराज (यूपी) में एलआईसी अधिकारी द्वारा घरेलू विवाद में पत्नी की गला घोंटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना दंपति के 3-बेटों के सामने हुई लेकिन आरोपी ने हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए पत्नी के शव को फंदे पर लटका दिया। बच्चों/पड़ोसियों के बयानों से मामला खुला जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।