प्रयागराज के नैनी रेलवे स्टेशन पर भयंकर भीड़ के कारण यात्रियों की बिगड़ी तबीयत, 6 बेहोश
हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के नैनी रेलवे स्टेशन पर रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से हालात बेकाबू हो गए। भीड़ के कारण कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई और 6 लोग बेहोश हो गए। खबर के मुताबिक, भीड़ को काबू करने के लिए प्रशासन को रास्तों को ब्लॉक करना पड़ा।