प्रयागराज होकर चलने वाली ट्रेन को बम से उड़ाने की दी गई धमकी, खाली करवाई गई ट्रेन: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रयागराज के रास्ते मुंबई जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन को बलिया (यूपी) में बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने ट्रेन को खाली करवाकर तलाशी शुरू कर दी है। वहीं, अतिरिक्त पुलिस बल और बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया है।