प्रवेश वर्मा ने जिसे थप्पड़ मारा वह आदतन अपराधी है; उसने MCD कर्मचारी की पिटाई भी की थी: BJP
दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा एक युवक को थप्पड़ मारे जाने पर उठे विवाद के बीच बीजेपी ने कहा, "वर्मा के साथ बदतमीज़ी करने वाला...यह गुंडा आदतन अपराधी है।" बीजेपी ने आगे कहा, "अरविंद केजरीवाल के इस 'बदतमीज़ गुंडे' के खिलाफ MCD कर्मचारी पर हमला करने...मारपीट करने का मामला पहले ही दर्ज है...उसे गिरफ्तार भी किया जा चुका है!"