प्रवासी भारतीयों ने रिकॉर्ड स्तर पर भारत में भेजे पैसे, आंकड़ा ₹11,000 अरब के पार
वित्त वर्ष 2024-25 में प्रवासी भारतीयों ने रिकॉर्ड $135.46 बिलियन (करीब ₹11,600 अरब) भारत में भेजे हैं। आरबीआई के अनुसार यह पिछले साल से 14% अधिक है। इस दौरान अमेरिका, ब्रिटेन और सिंगापुर से आए पैसों की हिस्सेदारी सबसे ज़्यादा रही। इन्हीं 3 देशों से भारत को आने वाले कुल पैसों का 45% हिस्सा मिल रहा है।