प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी के बाद गांधी मैदान हुआ खाली, JDU ने कहा- पॉलिटिकल फ्रॉड
पटना (बिहार) में बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में अनशन कर रहे जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने गांधी मैदान खाली करा दिया है। बकौल पुलिस, प्रतिबंधित क्षेत्र में गैर-कानूनी ढंग से धरना देने के कारण किशोर व उनके समर्थकों की गिरफ्तारी हुई है। जेडीयू नेता मनीष कुमार ने प्रशांत को 'पॉलिटिकल फ्रॉड' बताया है।